{"_id":"69dbfae9e36d6d9d580582a3","slug":"raid-on-gambling-den-6-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157980-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जुए के अड्डे पर छापा, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जुए के अड्डे पर छापा, 6 गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पडरौना कोतवाली पुलिस ने रविवार को जुए के एक ठिकाने पर छापेमारी कर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ ही कुल 51,750 रुपये नकद और तीन बाइकें बरामद की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मनीष कुशवाहा (हिरनहां), आफताब आलम (राइनी मोहल्ला), पिंटू कुमार (बावली चौक), रितिक जायसवाल (सेवक छपरा), धन्नू चौधरी (सिधुआ बाजार) और शहजादे (बेलवा चुंगी) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos