सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pregnant Teenager Climbs Tower for Lover's Release; Four-Hour Drama Ensues

Kushinagar News: प्रेमी की रिहाई के लिए टॉवर पर चढ़ी गर्भवती किशोरी, चार घंटे चला ड्रामा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pregnant Teenager Climbs Tower for Lover's Release; Four-Hour Drama Ensues
दुदही टैक्सी स्टैंड के पास एक मोबाइल कंपनी की टाॅवर पर चढ़ी किशोरी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 15 साल की एक गर्भवती किशोरी दुदही टैक्सी स्टैंड के पास स्थित एक टेलीकॉम टॉवर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और परिजनों के समझाने पर वह नीचे उतरी।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, किशोरी का दुदही नगर निवासी टुनटुन कुशवाहा से प्रेम संबंध था। आरोप है कि 17 मार्च को युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सात अप्रैल को पुलिस ने टुनटुन को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रविवार दोपहर करीब एक बजे किशोरी दुदही टैक्सी स्टैंंड के पास स्थित टॉवर पर चढ़ गई। किशोरी ने पुलिस और परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके प्रेमी को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार किया गया है। उसने चेतावनी दी कि यदि प्रेमी को रिहा नहीं किया गया तो वह कूदकर जान दे देगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, किशोरी गर्भवती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। करीब चार घंटे समझाने के बाद आखिरकार शाम करीब पांच बजे किशोरी नीचे उतरने को राजी हुई। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed