फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Effigy of MP Pappu Yadav burnt.

Kushinagar News: सांसद पप्पू यादव का जलाया पुतला

Sun, 02 Aug 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Effigy of MP Pappu Yadav burnt.
दुदही। बजरंग दल, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कस्बा में विरोध प्रदर्शन किया। सनातन धर्म का विरोध करने पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल कर पुतला जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल के नगर अध्यक्ष राजन ब्याहुत ने कहा कि सनातन धर्म, साधु-संतों और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव का कृत्य संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर प्रश्न उठाना करोड़ों सनातनियों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। जिनके हाथ पाप और गलत कार्यों से सने हों, उनका भगवान के पवित्र मंदिर को अपने वस्त्र पर धारण करना सनातन समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। इस दौरान अंजेश भारती, प्रदीप पांडेय, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, अर्पित राय, नंदू जायसवाल, जैकार रौनियार, पिंकी शर्मा, पुष्पेंद्र रौनियार, राजन सिंह, अमरू मद्धेशिया, मनिंद्र पटेल, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed