सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly woman's arm was broken due to police beating, administration accused of land grabbing

Kushinagar News: पुलिस की पिटाई से टूटा था बुजुर्ग महिला का हाथ, प्रशासन पर जमीन कब्जा कराने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman's arm was broken due to police beating, administration accused of land grabbing
कसया के महुई खुर्द में जग्गू पटेल के घर पहुंचे सांसद विजय कुमार दूबे और अन्य भाजपा नेतास्रोत-सो
विज्ञापन
सांसद के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेता, एसडीएम और एसपी से सांसद ने की बात
Trending Videos

कसया। क्षेत्र के महुई खुर्द गांव का मामला तूल पकड़ने लगा है। पिछले बृहस्पतिवार को पुलिस और जग्गू पटेल पक्ष के लोगों में हुई धक्कामुक्की को लेकर सोमवार को सांसद के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं को पीडि़त पक्ष ने बताया कि दीवानी न्यायालय के स्टे के बावजूद कसया एसडीएम और पुलिस पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थी। आरोप है कि स्थगन आदेश दिखाने के बावजूद पुलिस वालों ने नहीं सुनी और बुजुर्ग महिला की पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद लोग उग्र हो गए और ईंट पत्थर लेकर पुलिस को दौड़ा लिया था।
वायरल वीडियो में पुलिस महिलाओं के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करती दिख रही है। इस मामले में पुलिस ने 134 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार की शाम को कुशीनगर सांसद विजय दूबे पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद डीएम, एसपी से बात कर इसमें शामिल पुलिस व तहसील कर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा। सांसद ने कहा कि शासन में इसकी शिकायत होगी और सीएम से मिलकर घटना से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुई खुर्द गांव निवासी जग्गू पटेल और हबीबुल्लाह के बीच जमीन का विवाद चलता है। हबीबुल्लाह पक्ष के नाम से जमीन का पट्टा है। वहीं जग्गू पटेल पक्ष का कहना है कि इस जमीन पर दीवानी न्यायालय से स्थगनादेश है। बावजूद हबीबुल्लाह पक्ष के लोग निर्माण करा रहे थे। जग्गू पटेल के पक्ष के लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया। इसके बाद हबीबुल्लाह पक्ष के लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। कसया एसडीएम संतराज सिंह बघेल का कहना है कि मौके की जांच करने पुलिस के साथ गया था। इस दौरान विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, हाटा ब्लॉक प्रमुख, सुमित त्रिपाठी समेत भाजपा नेता शाम को जग्गू पटेल के घर पहुंचे। सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस और तहसील प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। कोर्ट से स्टे होने के बावजूद हबीबुल्लाह पक्ष के लोगों को कब्जा दिलाने के दौरान महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया। इसके बाद गांव वाले उग्र हो गए।
वायरल वीडियो में पुरुष पुलिस महिलाओं का बाल पकड़कर नोच रहे हैं और पिटाई कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में 134 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सांसद ने कहा कि यह गंभीर मामला है। पुलिस और कसया तहसील प्रशासन पक्ष बनकर जमीन कब्जा दिलाने गया था। शासन में शिकायत होगी और सीएम से मिलकर भी संज्ञान में लाया जाएगा। जिले में 200 से अधिक मुसहर परिवारों को अभी भी पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। वे भटक रहे हैं और प्रशासन टाल मटोल कर रहा है। दोे समुदाय का मामला और पुलिस व तहसील प्रशासन की एक पक्षीय कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed