सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women were taught lessons on safety and rights

Kushinagar News: महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों का पढ़ाया पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Women were taught lessons on safety and rights
विज्ञापन
भारतभारी। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सम्मेलन में मौजूद महिला कांस्टेबल प्रीति और कंचन सिंह ने गुड टच व बैड टच के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि जो बहुएं और महिलाएं थाने तक नहीं पहुंच पाती है, उन्हें गांवों में चौपाल के माध्यम से उनके सुरक्षा कानूनों व अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कंचन सिंह व प्रीति ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि सभी थानों में महिला शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090,181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 , पुलिस की सहायता के लिए 112 के साथ ही सेवाओं के लिए हेल्पलाइन की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed