{"_id":"699cc449bc80b15e9d0fe642","slug":"the-devotees-were-overwhelmed-after-listening-to-the-story-of-anusuya-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-153990-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनुसुइया की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनुसुइया की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हुए श्रोता
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के आठवें दिन सोमवार को कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। कथा वाचक पं. श्रीराम द्विवेदी ने अपनी मधुर वाणी में महासती माता अनुसुइया की पावन कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथावाचक ने बताया कि माता अनुसुइया पतिव्रता धर्म, तपस्या और त्याग की अद्भुत प्रतिमूर्ति थीं। उनकी तपस्या और पतिव्रता की महिमा तीनों लोकों में प्रसिद्ध थी। उनके पतिव्रता धर्म की परीक्षा लेने के लिए स्वयं ब्रह्मा, विष्णु और महेश साधु वेश में उनके आश्रम पहुंचे और भिक्षा मांगते हुए एक कठिन शर्त रखी। माता अनुसुइया ने अपने तप बल और पवित्रता से तीनों देवों को शिशु रूप में परिवर्तित कर दिया और मातृभाव से उनकी सेवा की। कथा के माध्यम से कथावाचक श्रीराम द्विवेदी ने बताया कि माता अनुसुइया का जीवन त्याग, सेवा और आदर्श नारीत्व का सर्वोच्च उदाहरण है। उनकी पवित्रता से प्रसन्न होकर तीनों देवों ने उन्हें वरदान दिया और दत्तात्रेय के रूप में अवतार लेकर माता अनुसुइया के पुत्र बने। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा यज्ञ परिसर गूंज उठा।
इस दौरान नंगा यादव, श्रीराम नारायन चौधरी, राम भजन चौधरी, प्रेम कुमार, बालेश्वर चौधरी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos