सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on turning the 3.9 million sapling plantation drive into a mass movement.

Kushinagar News: 39 लाख पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on turning the 3.9 million sapling plantation drive into a mass movement.
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत मठिया धीर का भ्रमण कर स्थानीय वृक्ष मित्र जितेंद्र यादव की ओर से संचालित नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया और पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।


निरीक्षण के दौरान जितेंद्र यादव ने जिलाधिकारी को बताया कि वह पिछले लगभग 40 वर्षों से पौध तैयार करने और पौधरोपण के कार्य से जुड़े हुए हैं। अब तक वह करीब 40 हजार पौधे तैयार कर चुके हैं और विभिन्न स्थानों पर उनका रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं। उनकी ओर से पोखरों, नदी किनारों, देवस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और खेल मैदानों में लगाए गए वृक्ष आज पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डीएम कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में ऐसे समर्पित और प्रेरणादायी व्यक्तित्व अनुकरणीय हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितेंद्र यादव जैसे अनुभवी और सक्रिय वृक्ष मित्रों को विभागीय योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ा जाए। साथ ही उनके अनुभव और ज्ञान का व्यापक जनहित में उपयोग करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। 93 लाख पौधारोपरण करने में ऐसे लोगों की मदद वन विभाग लेना चाहिए। गांव के पंचायत भवन पर डीएम ने पीपल पर पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed