सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Engineer Sanoj welcomed home after completing a cross-country walk across India.

Kushinagar News: पैदल भारत यात्रा पूरी कर घर लौटे इंजीनियर सनोज का स्वागत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Engineer Sanoj welcomed home after completing a cross-country walk across India.
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। देशभर की लंबी पैदल यात्रा पूरी करने के बाद इंजीनियर सनोज कुशवाहा शुक्रवार को अपने पैतृक गांव धर्मपुर पर्वत पहुंचे। उनके गांव लौटने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों व युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत कर यात्रा की उपलब्धि का सम्मान किया।

‎सनोज कुशवाहा 23 अक्टूबर 2022 को भारत भ्रमण के उद्देश्य से पैदल यात्रा पर निकले थे। करीब तीन वर्ष, सात माह व 26 दिन तक उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण किया। गांव वापसी पर उनका स्वागत किसी उत्सव से कम नहीं रहा। घर पहुंचने से पहले ही दुदही क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हो गए। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अमर हिंदुस्तानी, वीर बहादुर कुशवाहा, महंथ कुशवाहा, व्यास नारायण, प्रमोद कुशवाहा, अजय कुशवाहा, प्रेम प्रकाश यादव, मनोज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed