{"_id":"69e002e07ddf4897cf0dc382","slug":"farmer-registration-mandatory-to-avail-benefits-of-government-schemes-dm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158140-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए करानी होगी फार्मर रजिस्ट्री : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए करानी होगी फार्मर रजिस्ट्री : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि सरकारी योजना उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने अपना फार्मर रजिस्ट्री करा ली है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, उन्हें यूरिया नहीं मिलेगी। इसलिए जिन किसानों के नाम खतौनी में अलग-अलग दर्ज होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री में समस्या आ रही है, वे शीघ्र तहसील स्तर पर संशोधन कराकर अपनी रजिस्ट्री पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि फसल कटाई के दौरान रीपर (भूसा बनाने वाली मशीन) का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विद्युत कनेक्शन से संबंधित समस्याएं उठाईं, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, इंडिया मार्का हैंडपंपों की खराब स्थिति पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने जनपद स्तर पर सूची तैयार कर शीघ्र रिबोर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों ने चक मार्ग पर हुए अतिक्रमण हटाने और गड़ौरा चीनी मिल की तरफ से गन्ना भुगतान लंबित होने की शिकायत भी की गई। इस पर डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को मिल के विरुद्ध तत्काल नोटिस जारी कर भुगतान कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मेनका, जिला गन्ना अधिकारी होदा सिद्दिक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos