सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR Registered Against MLA's Representative for Threatening by Posing as SP's PRO

Kushinagar News: एसपी का पीआरओ बताकर धमकाने में विधायक प्रतिनिधि पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against MLA's Representative for Threatening by Posing as SP's PRO
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कप्तानगंज (कुशीनगर)। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश के खिलाफ खुद को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बताकर एक व्यक्ति को धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, रुद्र प्रकाश सिंह कप्तानगंज ब्लॉक के पड़ौली की ग्राम प्रधान के पति हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ने फोन पर किसी व्यक्ति को खुद को एसपी का जनसंपर्क अधिकारी बताकर डराया-धमकाया। ऑडियो वायरल होने के बाद विभाग ने इसे पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी के विरुद्ध जालसाजी,धमकी,रंगदारी और पुलिस की साख को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब ऑडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
विधायक प्रतिनिधि ने आरोपों को पूरी तरह निराधार व मनगढ़ंत बताया। कहा कि ऑडियो काफी पुराना है और पूर्व में हुई जांच में इसे गलत पाया गया था। ग्राम सभा की नवीन परती जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के कारण विरोधी उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed