{"_id":"69c992c2fd3935177206b13b","slug":"fire-breaks-out-in-residential-hut-cattle-scorched-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-148284-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी झुलसा
विज्ञापन
आग से झुलसा मवेशी। संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र स्थित मेलान खुर्द के चौहान पुरवा में शनिवार देर रात रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इसमें झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई और एक मवेशी झुलस गया है।
मेलानखुर्द निवासी जगदीश चौहान पुत्र माने की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में रखा अनाज और अन्य आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ ही एक मवेशी भी झुलस गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता व मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
Trending Videos