{"_id":"6a77929206c1dc54610967f4","slug":"five-arrested-in-murder-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165395-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूसरे गांव के युवकों ने की थी आदर्श की हत्या, नाबालिग समेेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूसरे गांव के युवकों ने की थी आदर्श की हत्या, नाबालिग समेेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के चखनी खास निवासी आदर्श चौहान की हत्या नामजद आरोपियों ने नहीं, सेवरही क्षेत्र के दूसरे गांव के एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों ने पुरानी रंजिश में चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस ने शनिवार को वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से चार युवकों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, दो बाइक पुलिस ने बरामद हुई है। आरोपियों ने शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद साक्ष्यों के मिलान की मदद से पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंची।
14 वर्षीय आदर्श चौहान की एक अगस्त की रात तमकुहीराज-तरया रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार पांच लोगों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। गांव में गुटबाजी को देखते हुए आदर्श के पिता ने गांव के प्रदीप, मिश्रा, ऋतिक, रोहित, राजा, सागर व उनके चार अज्ञात साथियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। नामजद आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोप और घटना के कारणों में अंतर मिलने लगा।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि आदर्श के परिजन ने जिन लोगों पर आरोप लगाया था, उनसे पूछताछ की गई। उस आधार पर ने जानकारी जुटाई तो दूसरे युवकों के घटना में शामिल होने के साक्ष्य मिले। सेवरही क्षेत्र के मिश्रौली निवासी अंगद पासवान, राजी तलवंत शाही निवासी सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, प्रीतम कुशवाहा व एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपियों ने 15 दिन पूर्व हुए विवाद में आदर्श की हत्या की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई। आदर्श की हत्या के इरादे से एक अगस्त की दोपहर प्लानिंग के बाद गांव के बाहर स्थित चाय की दुकान पर दो बाइक पर सवार होकर आरोपी आए थे लेकिन दुकान पर चाय पीने के बाद लौट गए। रात में साजिश के तहत आदर्श को गांव के बाहर बुलाया और चाकू घोंप कर भाग निकले थे। पुलिस ने चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से वे जेल भेज दिए गए। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा दिया गया है।