सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four people injured in tractor-trolley overturn in canal die during treatment.

Kushinagar News: नहर में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से घायल चार लोगों की इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in tractor-trolley overturn in canal die during treatment.
मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। भैसहां के चैत्र वरणी मेले में शामिल होने आ रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार की शाम करीब सात बजे नहर में पलट जाने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल महराजगंज जिले की चार महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा फार्म से चालक सुवंश सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब तीन दर्जन श्रद्धालुओं को लेकर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मेले के लिए निकला था। कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे शाम करीब सात बजे ट्रॉली-ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को तुर्कहा सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने 11 लोगों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान निर्मला देवी (40), मीरा देवी (44), विमला देवी (47) और सिमृता देवी (65) की मौत हो गई। मृतकों में निर्मला और मीरा आपस में जेठानी-देवरानी थीं। दोनों के पति विदेश में मजदूरी करते हैं। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। विमला देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हुआ, जबकि सिमृता देवी के बेटों के मुंबई से आने के बाद अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

चार घंटे बाद गांव में पसरा सन्नाटा
कप्तानगंज। बुधवार की शाम करीब सात बजे जैसे ही हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो हर घर में चीख-पुकार मच गई। लोग अपनों का हाल जानने के लिए फोन पर जुट गए। पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों के सायरन से गांव में मातम का माहौल बन गया।

0

मेरे ऊपर कई लोग गिर पड़े थे

हादसे में घायल 11 वर्षीय कृति शर्मा ने बताया कि ट्रॉली पलटते ही उनके ऊपर पांच से सात लोग गिर पड़े। वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। होश आने पर कंधे में तेज दर्द था। दादी की मौत की खबर सुनकर वह फफक पड़ी।

0

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
चालक की पत्नी प्रभावती देवी के मुताबिक, रास्ता बदलने की जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर को अचानक रोका गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

मृतक सिमृता देवी की घर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed