{"_id":"69d41b22e5d45a71410aa830","slug":"two-huts-reduced-to-ashes-in-fire-cylinder-explodes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157610-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग से दो झोपड़ियां राख, सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग से दो झोपड़ियां राख, सिलिंडर फटा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
कटाई भरपुरवा गांव के दुसाधी पट्टी में आग लगने से जलती झोपड़ियां।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के दुसाधी पट्टी में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो लोगों की झोपड़ियां राख हो गईं। रसोई गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे गांव के साकिर अली की झोपड़ी में किसी वजह से आग पकड़ ली। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब तक आग पड़ोस के इसरायल की झोपड़ी तक पहुंच गई। झोपड़ी जलने लगी। झोपड़ी में लगी आग बुझाने का लोग प्रयास कर ही रहे थे कि उसमें रखा रसोई गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। धमाके की आवाज होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक उसमें रखी बाइक, साइकिल, अनाज, कपड़े, आभूषण, बर्तन समेत पूरा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
अग्निपीड़ितों को नहीं मिली सहायता : रामकोला। धोधरही टोला भरपाटिया में शनिवार की रात लगी आग से 30 लोगों की झोपड़ियां जल गईं । अग्नीपीड़ितों का आरोप है कि घटना के 30 घंटे बाद भी उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिली है। उनके सामने भोजन का संकट है। लोगाें ने अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की।
गांव की निर्मला, रवि राय, नंदू, बीरबल, भान, खेदू, झुन्ना, बाबूराम, रामबृक्ष, विनोद, ज्ञान्ती, मोहर्रम, जुम्मन, सुमित्रा, संतोष, राजेंद्र, रवींद्र, नानकिशोर, रीना, नेरिया, प्रेमचंद, कमलेश, रामधनी, लालजी, खेदन, रामू, रामजी, पूजन, सरल पुत्र जोखू आदि ने बताया कि उनकी झोपड़ियां में रखा राशन और कपड़े आदि नष्ट हो गए। ग्राम प्रधान सतीश मौर्य, नंदलाल कुशवाहा और फारुख आदि के सहयोग से भोजन तो मिल जा रहा है, लेकिन रात खुले आसमान में बितानी पड़ रही है। सोमवार को रामकोला ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने पीडि़तों से मुलाकात की।
Trending Videos