{"_id":"6a779214d6fe501e5a07c165","slug":"gandak-falls-below-warning-point-pressure-on-embankments-reduced-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-165382-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेतावनी बिंदु से नीचे आई गंडक, तटबंधों पर घटा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेतावनी बिंदु से नीचे आई गंडक, तटबंधों पर घटा दबाव
Sun, 09 Aug 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। गंडक नदी का जलस्तर शनिवार को चेतावनी बिंदु से नीचे आ गया। पानी का डिस्चार्ज कम होने से तटबंधों पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल कम हुआ है।
शनिवार सुबह आठ बजे भैसाहा गेज स्थल पर गंडक का जलस्तर 95.00 मीटर दर्ज किया गया। शाम चार बजे यह घटकर चेतावनी बिंदु से छह सेंटीमीटर नीचे 94.94 मीटर पर पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अनुसार, एक दिन पहले गंडक नदी का डिस्चार्ज करीब 2.15 लाख क्यूसेक था। शनिवार शाम चार बजे यह घटकर 1.31 लाख 500 क्यूसेक रह गया। जलस्तर और डिस्चार्ज में कमी आने से तटबंधों पर नदी का दबाव भी कम हुआ है। तटबंध के किलोमीटर 4.800 के पास पानी के दबाव से क्षतिग्रस्त हुए ठोकर की मरम्मत तीसरे दिन भी जारी रही। विभागीय टीम क्षतिग्रस्त सुरक्षा ब्लॉकों की मरम्मत के साथ अतिरिक्त सुदृढ़ीकरण में जुटी है।
बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि जलस्तर में कमी आने से फिलहाल स्थिति सामान्य है। क्षतिग्रस्त सुरक्षा ब्लॉकों की मरम्मत करा दी गई है और अतिरिक्त सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। वर्तमान में कहीं भी खतरे की स्थिति नहीं है।