{"_id":"6a0ee722a0623cd5d305c76a","slug":"girlfriend-strangles-boyfriend-to-death-in-hata-mela-over-obscene-video-blackmail-ghaziabad-woman-arrested-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेले में साथ काम, प्यार और फिर कत्ल! ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी की प्रेमिका ने गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेले में साथ काम, प्यार और फिर कत्ल! ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी की प्रेमिका ने गला दबाकर की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 21 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुक्ल टोला निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल हाटा मेले में काम करता था। गाजियाबाद निवासी युवती आरती अहिरवार से उसके लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों अलग-अलग जिलों में लगने वाले मेलों में साथ काम करते थे। बुधवार रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवती ने कथित रूप से शैलेश का गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
मेले के अंदर का दृश्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हाटा नगर में लगे मेले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुरानी बर्फ फै्ट्री के सामने आयोजित मेले में कार्य करने वाले एक युवक की उसकी प्रेमिका ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की आधी रात के बाद की बताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुक्ल टोला निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शैलेश मेले में काम करता था और लंबे समय से गाजियाबाद निवासी एक युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे।
दोनों अलग-अलग जिलों में लगने वाले मेलों में साथ काम किया करते थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने कथित रूप से शैलेश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद युवती वहां से फरार होने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में युवती ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने युवती का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना रखा था।
आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को लगातार ब्लैकमेल करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर युवती ने गुस्से में आकर युवक की हत्या कर दी।
हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
पुलिस ने आरोपी युवती आरती अहिरवार, निवासी गोविंदपुरम थाना बापूधाम जिला गाजियाबाद, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos