{"_id":"6a78ea53ce9a482cc50af13c","slug":"help-sought-on-social-media-to-search-for-the-child-cyber-thugs-took-ransom-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-165473-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बालक की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर मांगी मदद, साइबर ठगों ने ले ली फिराैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बालक की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर मांगी मदद, साइबर ठगों ने ले ली फिराैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। पिता की डांट के बाद बालक लापता हो गया। घर वालों और शुभचिंतकों ने सोेशल मीडिया पर उसका फोटो डालकर ढूंढ़ने की गुहार लगाई। साइबर ठगों ने उसके फोटो का इस्तेमाल कर फिरौती की मांग की। साइबर ठग के झांसे में आकर घरवालों ने दो बार मेें 12 रुपये दो खातों में भेज दिया।
पुलिस तक मामला पहुंचे के बाद छानबीन में इसका खुलासा हुआ है। मामले की जांच में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के बाजार टोला से बृहस्पतिवार शाम से लापता 12 वर्षीय सागर शर्मा के मामले में दूसरे दिन फिरौती की मांग की कॉल आने से हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले ने 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर बच्चे की जान लेने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसओजी को जांच के निर्देश दिए। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस नंबर से काॅल आ रही है, वह तमिलनाडु का है। यह साइबर ठगी का मामला हो सकता है। पुलिस ने बालक की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कटाई भरपुरवा के बाजार टोला के नंदन शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र सागर शर्मा बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर से रोटी खाते चौराहे की ओर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो शुक्रवार सुबह नंदन शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
उसी दिन सागर के पिता के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि सागर उसके कब्जे में है और उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। सागर की मां ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रकम देने में असमर्थता जताई, तो कॉल करने वाले ने धमकी दी कि पैसा नहीं देने पर बच्चे की जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
परिजनों ने बताया कि डर के कारण उन्होंने पांच हजार और दो हजार रुपये गहना बेचकर करके कुल 12 हजार रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। इसके बाद भी कथित कॉलर ने बाकी रकम की मांग की।
परेशान परिजन गांव में घूम-घूमकर लोगों से चंदा मांगने लगे। परिजनों का यह भी दावा है कि कॉल करने वाले ने वीडियो कॉल कर सागर को दिखाया था। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम गठित कर बालक की तलाश तेज कर दी गई है।
रविवार को एसओजी थाने पर जमी रही और परिजनों से जानकारी लेती रही। रविवार दोपहर महिला ने सरेह में गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनने की बात कही। महिला ने खेत में एक काले रंग के व्यक्ति को दिखाई देने का भी दावा किया।
सूचना मिलते ही सागर के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को काफी देर तक खंगाला लेकिन वहां बच्चे या संदिग्ध व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला। एसओ अभिनव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद सात अगस्त को ही गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। जांच में जिस नंबर से काॅल आ रही है, वह तमिलनाडु का है। यह साइबर ठगी का मामला लगता है।