{"_id":"69f7b9581a229e66e6048af4","slug":"in-charges-warned-over-mismanagement-at-health-centers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159158-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्था पर प्रभारियों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्था पर प्रभारियों को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
बलुआ न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करते एडी हेल्थ व सीएओ कुशीनगर।स्रोत-सोशल मीडिय
विज्ञापन
पडरौना। जेडी और अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य ने संयुक्त रूप से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और साफ-सफाई की कमी मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रभारियों को चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जेडी डाॅ. एके गर्ग व एडी हेल्थ डाॅ. जयंत ने सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश की मौजूदगी में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल दवाओं की उपलब्धता जांची, बल्कि मरीजों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की सुविधाओं में सुधार के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
दोनों अधिकारियों ने मोतीचक ब्लॉक के भैंसही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जायजा लिया। उपचार व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रोगियों से हकीकत जानी। यहां अस्पताल की छत में सीलन और टूटी बाउंड्रीवाल पर कड़ी नाराजगी जताई। क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत व छत को दुरुस्त कराने के लिए मातहतों को निर्देश दिए।
उन्होंने आरोग्य मेले में आए रोगी रामप्रीत, शांति देवी, चंदन, शनिचरा, रमेश गौंड, दुर्गावती, सरिता, विनय कुशवाहा, श्रीराम, भैरो सिंह से बातचीत किया और जानकारी हासिल की।
इसके पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखारभिंडा, झांगा व पीएचसी पैकौली का निरीक्षण किया। एडी हेल्थ ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलुआ का निरीक्षण किया। जर्जर हो चुके अस्पताल के भवन व आवासीय भवनों को लेकर असंतोष जताया।
निरीक्षण में अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण मिला। सीएमओ को रिपोर्ट तैयार कर शासन को अवगत कराए जाने का निर्देश दिया। यहां दवाएं पर्याप्त मात्रा में मिलीं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कप्तानगंज को भवन मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन तक भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा बोदरवार न्यू पीएचसी का जायजा लिया। जहां अस्पताल का भवन जर्जर मिला। जो हल्की बारिश होने पर टपकने लगता है। इसके मरम्मत व नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के लिए कहा।र
Trending Videos