फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured student dies during treatment after school fight

Kushinagar News: स्कूल में झगड़े के बाद घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Injured student dies during treatment after school fight
सौरभ के घर पर रोते बिलखते उसके परिजन।
हाटा। एक निजी विद्यालय में सात दिन पहले कक्षा में हुए झगड़े में घायल नौ वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई दिनों तक विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार कराने के बाद छात्र को गोरखपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और कक्षा में मौजूद शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी उमेश कुमार गौतम का नौ वर्षीय पुत्र सौरभ हाटा के एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। परिजनों के अनुसार, पिछले सोमवार को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान किसी छात्र से उसका विवाद हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

छुट्टी होने पर सौरभ अपनी बड़ी बहन अंशिका के साथ घर पहुंचा। परिजन से एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। अगले दिन उसकी हालत और बिगड़ गई, तो उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन-चार दिन तक इलाज चलता रहा, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन उसे एम्स गोरखपुर लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान शनिवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी बड़ी बहन अंशिका उसी विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई रहते हैं। बेटे की गंभीर हालत की सूचना मिलने पर वह स्वदेश लौट रहे हैं। सोमवार सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एम्स अस्पताल से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ हाटा दीपक ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed