{"_id":"69c9921045b668b87b00149c","slug":"innocent-child-playing-in-front-of-house-struck-by-trailer-injured-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148279-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर के सामने खेल रही मासूम को ट्रेलर ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर के सामने खेल रही मासूम को ट्रेलर ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर उसरा शहीद चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गई। बच्ची को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। हालत नाज़ुक देख डाॅक्टरों ने कैली अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। कैली अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
बीएमसीटी मार्ग के किनारे उसरा शहीद चौराहे पर आबिद अली का मकान है। मकान के सामने उनकी मासूम बच्ची फलक (8) वर्ष खेल रही थी। सुबह करीब 8.30 बजे बस्ती की तरफ से गिट्टी लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने फलक को टक्कर मार दी। इससे मासूम बच्ची की हालत गंभीर हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। मासूम बच्ची का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। बच्ची की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
सूचना पर पहुंचे एसओ अरविंद शर्मा और बाघनगर पुलिस प्रभारी सचिंद्रनाथ राय ने ट्रेलर और ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि परिजनों की ओर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos