{"_id":"6a6e502114b545ea3e089273","slug":"innocent-child-separated-from-family-reunited-with-them-at-mahaparinirvana-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164938-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया
Sun, 02 Aug 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में शनिवार को अपने परिजनों से बिछड़े पांच वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी, कालीमंदिर निवासी यासिर अपने पांच वर्षीय भतीजे आसिम के साथ महापरिनिर्वाण मंदिर घूमने आए थे। इसी दौरान भीड़ में बच्चा बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने पर्यटन थाने में सूचना देकर प्रार्थना पत्र दिया। सूचना मिलते ही पर्यटन पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनाें को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पर्यटन एसआई नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि परिजनों से बिछड़े मासूम बच्चों को खोजकर सपुर्द किया गया है। संवाद