{"_id":"6a0c55b31c940c6e9b0f78ba","slug":"kushinagar-lover-threatens-suicide-bride-returns-home-after-wedding-8-lakh-spent-by-father-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले बोला- 'कहीं और शादी कर लो', फिर खुद अड़ा -दुदही की दुल्हन शादी के अगले दिन लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले बोला- 'कहीं और शादी कर लो', फिर खुद अड़ा -दुदही की दुल्हन शादी के अगले दिन लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 19 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
पीड़िता के मुताबिक, शादी के अगले दिन कृष्णा ने रिश्तेदार बनकर उसके ससुराल फोन किया और बात कराने को कहा। फोन पर उसने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए युवती को वापस बुलाया और उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती मायके लौट आई। युवती का आरोप है कि जब उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही तो युवक के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कृष्णा घर छोड़कर फरार हो गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीड़िता युवती ने बताया कि जब परिवार वालों ने उसकी शादी बिहार में तय कर दी तो पहले प्रेमी कृष्णा ने उसे कहीं और शादी कर लेने की बात कही। बाद में वह खुद शादी करने की जिद करने लगा। युवती का दावा है कि शादी की खरीदारी में भी युवक उसके साथ रहा और उसकी पसंद के कपड़े व गृहस्थी का सामान खरीदवाने में मदद करता रहा।
युवती ने बताया कि हल्दी कार्यक्रम के दिन भी कृष्णा उससे शादी करने की बात कर रहा था। हालांकि परिवार वालों के समझाने पर वह शांत हो गया। सात मई को बिहार से बारात आई और अगले दिन विदाई हुई। आरोप है कि विदाई के बाद कृष्णा बाइक से करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करता रहा और रास्ते में इशारों में पति से दूरी बनाए रखने की बात कहता रहा।
Trending Videos

रिश्तेदार बनकर किया फोन, फिर बुलाया मायके
पीड़िता के मुताबिक, शादी के अगले दिन कृष्णा ने रिश्तेदार बनकर उसके ससुराल फोन किया और बात कराने को कहा। फोन पर उसने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए युवती को वापस बुलाया और उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती मायके लौट आई। युवती का आरोप है कि जब उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही तो युवक के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कृष्णा घर छोड़कर फरार हो गया।
बेटी की शादी के लिए पिता ने बेच दी जमीन
मामले को युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति और भी संवेदनशील बना रही है। मुस्कान ने बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं और उसका एक छोटा भाई भी है। बेटी की शादी के लिए परिवार ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए और दो कट्ठा जमीन तक बेच दी। अब बेटी के वापस लौट आने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। युवती के पिता ने विशुनपुरा थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।