सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Legal aid will be provided to the needy

Kushinagar News: जरूरतमंदों को मिलेगी विधिक सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Legal aid will be provided to the needy
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत भवन परिसर में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रमिक सुविधा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गांव के लोगों को शिक्षा अधिकार अधिनियम, मानव तस्करी और यौन शोषण व नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।
Trending Videos

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने कहा कि प्रत्येक जरुरतमंदों को निशुल्क विधिक सहायता दी जाएगी। इसका लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें इसके लिए प्रत्येक गांव और नगर क्षेत्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव नही है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। जागरूकता कार्यक्रम को दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, नईम अंसारी, सुदामा प्रसाद, मुलायम कुशवाहा, राजकुमार, मीत शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामवृक्ष गिरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान माया देवी, लीलावती देवी, शारदा प्रसाद, लाल बहादुर कुशवाहा, विजय कुमार मिश्रा, उपेंद्र यादव, जय किसुन, रंगीला प्रसाद, जगदंबा प्रसदा, शिवपुजन प्रसाद, अशोक कुमार, गुंजन सिंह, राकेश कुमार, सूजेश कुमार, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed