{"_id":"69ee73cd07cfd6fe70073434","slug":"long-queues-are-forming-at-petrol-pumps-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-158775-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खडडा नगर के पेट्रोल पम्प पर रविवार शाम लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों में से एक पंप पर देर शाम आपूर्ति होने के बाद बाइक और चारपहिया वाहनों की कतार लग गई। लोगों को लंबी कतार में खड़े होकर वाहनों में तेल भरवाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से तेल की अनियमित आपूर्ति के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। जैसे ही किसी पेट्रोल पंप पर तेल पहुंचता है, वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो जाते हैं। खड्डा क्षेत्र और आसपास आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप होने के बावजूद सुचारु आपूर्ति न होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
शादी-विवाह के इस सीजन में यह संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। बरात ले जाने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह हो गई है कि लोग सोशल मीडिया के माध्यम से पहले यह जानकारी जुटा रहे हैं कि किस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल उपलब्ध है। जहां भी तेल होने की सूचना मिलती है, लोग तुरंत अपने वाहन लेकर वहां पहुंच जाते हैं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ जाती है।
वहीं, ग्रामीण इलाकों में इस किल्लत का फायदा उठाकर कुछ लोग पेट्रोल और डीजल की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X