{"_id":"69c991737795f738920680f4","slug":"lpg-shortage-persists-crowds-at-agencies-show-no-signs-of-abating-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148262-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...एजेंसियों पर नहीं कम हो रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...एजेंसियों पर नहीं कम हो रही भीड़
विज्ञापन
मेंहदावल में गैस एजेंसी पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एजेंसियों पर गैस सिलिंडर के लिए लोग परेशान हैं। मेंहदावल में सुबह 5 बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसी पर पहुंचकर शोर मचा रही है।
नगर पंचायत में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर प्रतिदिन उपभोक्ताओं की भारी भीड़ एकत्रित हो रही है। गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ वितरण के बाद भी कम नहीं हो रही है। ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनकी बुकिंग हो गई है, ओटीपी नंबर भी एलाट हो गया है, लेकिन डिलीवरी उपभोक्ता के पास पहुंचने की बजाय कहीं और हो रही है। इसकी शिकायत भी गैस एजेंसी पर पहुंचकर उपभोक्ता करते नजर आ रहे हैं। नायक टोला निवासी कृष्ण सिंह ने बताया कि उनकी बुकिंग ऑनलाइन हुई थी। 27 मार्च को गैस सिलिंडर की डिलीवरी होने का मैसेज आया, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इसकी शिकायत एजेंसी के कर्मचारियों से की गई। तब उनकी समस्या का निस्तारण हुआ।
इसी तरह उपभोक्ता मनोज कुमार, मकसूद अली ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग समय से नहीं हो रही है। काफी प्रयास के बाद भी ऑनलाइन बुकिंग करने में समस्या आ रही है। गैस एजेंसी के कर्मचारी भी प्रतिदिन लगने वाली भीड़ को देखकर परेशान हैं। उनका कहना है कि लगातार गैस सिलिंडर का वितरण कराया जा रहा है।
रविवार को 1250 सिलिंडर वितरण के लिए आए थे, जिनका नियम अनुसार वितरण किया गया। उसके बाद भी उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से ही गैस एजेंसी पर पहुंचकर सिलिंडर के लिए शोर-शराबा कर रही है। हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं की भीड़ सिलिंडर वितरण के बाद भी कम होती नजर नहीं आ रही है।
इसी तरह तिघरा इलाके में भी नियमित गैस की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। हैंसर बाजार इलाके में भी लोग बुकिंग की समस्या को को लेकर परेशान हैं।
Trending Videos