{"_id":"69c9902e9d749345130a6077","slug":"messages-of-friendship-and-compassion-will-resound-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-157159-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध की धरती पर सजेगा ‘धम्म’ का मेला, गूंजेंगे मैत्री और करुणा के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध की धरती पर सजेगा ‘धम्म’ का मेला, गूंजेंगे मैत्री और करुणा के संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
बुद्धनगरी में आयोजित होने वाले कांक्लेव की तैयारी का जायजा लेते एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल। संव
विज्ञापन
- विश्व शांति का केंद्र बनेगी महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली, 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव
पडरौना(कुशीनगर)। तथागत बुद्ध की धरती वैश्विक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनने जा रही है। यहां मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का भव्य आगाज होने जा रहा है। तीन दिन चलने वाले इस बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में ‘धम्म’ का मेला सजेगा। इसके जरिये बुद्ध नगरी से मैत्री, करुणा और शांति के संदेश विश्व तक पहुंचेगी। कॉन्क्लेव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसमें देश ही नहीं बल्कि, बौद्ध देशों के हजारों धर्मानुयायी, उपासक-उपासिका व गणमान्य लोगों की धमक होगी। यह अंतरराष्ट्रीय आस्था का संगम बनकर उभरेगा। बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में होने वाले आयोजनों के लिए चार स्थलों को चयनित कर वहां तैयारियों का मूर्त रूप दिया जा रहा है।
निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर से बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया जाएगा। यहां पांच हजार लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक जर्मन हैंगर टेंट लगाने का काम करीब पूरा कर लिया गया है। इसमें 32×60 वर्ग फीट में भव्य मंच व 100×400 वर्ग फीट में पंडाल निर्मित हो रहा है। वहीं, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में 60×140 वर्ग फीट का टेंट लगाया जा रहा है। यहां पर देश-विदेश के बौद्ध भिक्षु व धर्मानुयायी धम्म डायलॉग में बुद्ध के संदेशों को इस अशांति के माहौल में विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी मठों, मंदिरों व मोनॉस्ट्री की तरफ से चैत्य बनाए जा रहे हैं। शांति वन में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी, जहां कलाकार तूलिकाओं से चित्रों को उकेरेंगे। यहीं पर भव्य साधना शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
0
चल रही तैयारियों का लिया जायजा
कुशीनगर में होने वाले तीन दिवसीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव की तैयारियों का रविवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश निगम और एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने जायजा लिया। आयोजन स्थलों पर साफ- सफाई, पंडाल निर्माण, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों को निर्देश दिया। मौजूद सहायक अभियंता मुकेश वर्मा व अविनाश मिश्रा को निर्धारित मानक के अनुसार ही तैयारी करने के लिए निर्देश दिया।
0
विदेशी मेहमानों के आमंत्रण पर जोर
जिला प्रशासन बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को भव्य बनाने के लिए विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करने पर जोर दिया है। सभी बौद्ध देशों के यहां रह रहे बौद्ध भिक्षुओं से संपर्क स्थापित कर उनसे भिक्षुओं व धर्मावलंबियों को आमंत्रित करने के लिए अपील की गई है। इसको लेकर बौद्ध भिक्षु भी जुटे हुए हैं।
0
सुरक्षा को लेकर अभी से पुलिस चौकन्ना
बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में सुरक्षा को लेकर अभी से पुलिस प्रशासन चौकस और सक्रिय मोड में है। इसके चलते अवैध अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। नो-पार्किंग जोन और पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
0
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधेगा समां
तीन दिवसीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। वह इसे कलाकारों के माध्यम से वैश्विक बनाए जाने के लिए दिन-रात एक कर रखा है। संभावना जताई जा रही है। बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में गायक कैलाश खेर और लोकगायक रितेश पांडेय सहित दूसरे कलाकारों का समूह शिरकत करेगा।
0
सात समंदर पार से आएंगे बौद्ध श्रद्धालु
बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में वियतनाम, थाईलैंड, म्यांमार, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, श्रीलंका, नेपाल, भूटान सहित कई देशों के श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अलावा देश के बोधगया, सारनाथ, श्रावस्ती, संकिसा समेत विभिन्न बौद्ध स्थलों से भिक्षु और उपासक आएंगे। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पहुंचने की चर्चा लोगों में है, लेकिन इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Trending Videos