{"_id":"6a6d0382a51df6640a025564","slug":"monsoon-will-become-active-again-in-the-first-week-of-august-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164875-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अगस्त के पहले सप्ताह में फिर सक्रिय होगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अगस्त के पहले सप्ताह में फिर सक्रिय होगा मानसून
Sat, 01 Aug 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अगस्त के पहले सप्ताह से जिले में फिर मानसून जोर पकड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से जिले में एक फिर अच्छी बारिश होने की संभावना जातई गई है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन तक कहीं बूंदाबादी तो कहीं झमाझम बारिश बारिश की संभावना जताई गई है।
बृहस्पतिवार को जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं शुक्रवार को सुबह से शाम तक कभी धूप कभी छांव का दौर जारी रहा है। शहर में जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई। पुरवा हवा के चलते बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दो-तीन अगस्त के आसपास मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इसके प्रभाव से जिले के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर अच्छी और व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तब तक बारिश छिटपुट इलाकों तक ही सीमित रहने के आसार है। अगले सात दिनों तक जिले में अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 28.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।