सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NEET: Physics and Chemistry questions proved tricky; Biology offered no relief.

नीट : फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्नों ने उलझाया, बायोलॉजी न दी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
NEET: Physics and Chemistry questions proved tricky; Biology offered no relief.
पडरौना शहर के हनुमान इंटर काॅलेज से नीट परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद
विज्ञापन
पडरौना/साखोपार। जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों को फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल कठिन लगे। बायोलॉजी के प्रश्न आसान रहे।परीक्षार्थियों ने कहा कि तीर मई को हुए परीक्षा के मुकाबले इस बार पेपर में केमिस्ट्री के प्रश्न कठिन थे।

रविवार को हुई नीट प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 5240 में से 4915 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 325 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। केंद्रीय आर्म्ड सुरक्षा बल(सीएपीएफ) व पुलिस के जवानों की सुरक्षा में पेपर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा।परीक्षा से पहले केंद्र पर परीक्षार्थियों की माला, कलावा, कान के टॉप्स और बेल्ट उतरवा दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू करा दिया गया था। परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अधिक समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षार्थियों को ड्रेस कोड से लेकर कई दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए थे। इसके बावजूद कई परीक्षार्थी गले में माला, हाथ में कलावा, कान के टॉप्स, बेल्ट और जूते पहनकर पहुंच गए, जिन्हें परीक्षा से पहले जांच के दौरान उतरवाया गया। सिर्फ पानी की बोतल लेकर जाने की अनुमति दी गई। केंद्र पर ही परीक्षार्थियों को पेन दिया गया।परीक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गंगरानी के प्रधानाचार्य उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

---------

-फिजिक्स के सवाल बहुत कठिन आए थे। केमिस्ट्री के प्रश्न भी पिछले पेपर से कठिन रहे। बायोलॉजी के प्रश्न को हल करने में बहुत आसानी हुई। -रिया तिवारी-कसया कनखोरिया

-बायोलॉजी के प्रश्न बहुत आसान थे लेकिन फिजिक्स के प्रश्नों को हल करने में पसीना छूट गया है। निरस्त पेपर की भांति इस पेपर में भी फिजिक्स के प्रश्न बहुत कठिन थे। -सुमैरा, अहिरौली बाजार कसया

--बायोलॉजी के प्रश्न तो आसान है लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न ही कट ऑफ तय करेंगे क्योंकि नीट में बायो के ही छात्र बैठते हैं। -पूजा, फाजिलनगर

-पहली परीक्षा निरस्त होने के बाद और अधिक मेहनत किया हूं। केमिस्ट्री का प्रश्न औसत रहा है जबकि फिजिक्स के न्यूमेरिकल को हल करने में बहुत माथा-पच्ची करनी पड़ी है। - सौरभ सिंह, कसया


-बायो बहुत टफ था। पहली बार पेपर निरस्त होने के कारण थोड़ा मानसिक तनाव था। बावजूद पेपर ठीक था। पिछली परीक्षा में जो पेपर आया था। उसमें थोड़ा बदलाव किया गया था। -जूही दूबे, फाजिलनगर

-पेपर निरस्त होने के बाद तैयारी दोबारा करनी पड़ी। पेपर कठिन रहा, रीजनिंग के सवालों ने उलझाया। फिजिक्स, बायो और केमिस्ट्री के प्रश्न टफ रहे। - श्रेया यादव, कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed