फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notices issued to 11, including the principal, for negligence.

Kushinagar News: लापरवाही पर प्रधानाचार्य समेत 11 को नोटिस

Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 11, including the principal, for negligence.
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में 24 जुलाई को निरीक्षण के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्य समेत 11 शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकते हुए साथ ही प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता, परिसर में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था तथा पठन-पाठन में कमियां मिलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण वाले दिन प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। अलग-अलग तिथियों में अन्य कई शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं ने टीसी और अंकपत्र देने के नाम पर 50 से 100 रुपये लेने की शिकायत भी की। हालांकि, उस दिन जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने दूरभाष पर किसी प्रकार की अनियमितता अथवा छात्र-छात्राओं की शिकायत मिलने से इन्कार करते हुए सामान्य रूटीन निरीक्षण बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed