फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Number of skin disease patients rises due to change in weather.

Kushinagar News: मौसम में बदलाव से बढ़े चर्म रोग के मरीज

Sun, 02 Aug 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Number of skin disease patients rises due to change in weather.
पडरौना। मौसम में आए बदलाव और उमस भरी गर्मी के कारण चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर की ओपीडी में रोजाना औसतन 20 प्रतिशत तक अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीज शरीर पर दाने, खुजली और फंगल इंफेक्शन की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ी नमी और उमस के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में पिछले एक सप्ताह से मरीजों की भीड़ लगी है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता यादव ने बताया कि मौसम बदलने के साथ फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, पसीने के कारण होने वाले दाने और खुजली के केस सबसे ज्यादा आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में समस्या अधिक है। जून की तुलना में ओपीडी में लगभग 20 प्रतिशत मरीज बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि शरीर पर लाल दाने, खुजली और जलन की शिकायत लेकर मरीज अधिक आ रहे हैं। खासकर गर्दन, पीठ और जांघों पर दाने अधिक निकलने की शिकायत मिल रही है। अलर्जी की शिकायत भी आ रही है। ऐसे मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन


000000

चर्म रोग से बचाव के लिए यह करें उपाय
- रोज नहाएं और शरीर को अच्छे से सुखाएं।
- टाइट और सिंथेटिक कपड़े न पहनें।
- पानी उबालकर पिएं और ताजा भोजन करें।
- खुजली न करें और बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लगाएं।
- पसीना आने पर तुरंत कपड़े बदलें।


000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed