{"_id":"6a6e5e04857d12585d02e90e","slug":"elderly-man-found-bloodied-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-164923-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में लहूलुहान मिला वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में लहूलुहान मिला वृद्ध
Sun, 02 Aug 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग स्थित तिलकपट्टी चौराहे के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध हालात में 61 वर्षीय बुजुर्ग सड़क किनारे खून से लथपथ और अचेत अवस्था में मिता। वहां उनकी बाइक भी पड़ी थी।
वहां मौजूद लोगों की सूचना पर आई डायल-112 पुलिस ने बुजुर्ग को दुदही सीएचसी में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। परिवार वाले उनका इलाज करा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े अचेत बुजुर्ग की पहचान मेहदिया गांव निवासी अब्दुल हसन (61) के रूप में हुई है। पत्नी जरीना कहना है कि उनके पति मुकदमे की पैरवी के लिए कसया जा रहे थे। आरोप आरोप लगाया है कि रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि बेहोशी के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है, जिससे हादसे व हमले का कारण अभी पूरी तरह साफ नहीं है। मेडिकल काॅलेज में रविंद्रनगर में उनका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में एसओ शनि कुमार जावला ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित के होश में आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।