सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On the thirteenth day of the month of Baisakh, Shiva temples reverberated with the chants of "Har Har Mahadev."

Kushinagar News: बैसाख की तेरस पर हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
On the thirteenth day of the month of Baisakh, Shiva temples reverberated with the chants of "Har Har Mahadev."
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के शिव सरेया स्थित बाबा विशेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बैसाख की तेरस पर बुधवार को शिवभक्तों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार की भोर से ही यूपी समेत बिहार के सीमावर्ती गांव के श्रद्धालु बाबा विशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जुटने लगे। श्रद्धालुओं ने शिवालय में दूध, दही, घी, शहद, दुर्वा, पुष्प और गंगाजल आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। दोपहर बाद कई श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि विशेश्वर महादेव श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी करते हैं। यहां फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि और बैसाख मास की तेरस को श्रद्धालु विशेष पूजा करते हैं। जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के बाद पुरोहितों को भोजन कराया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed