फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna emerges as overall champion in karate competition.

Kushinagar News: कराटे प्रतियोगिता में पडरौना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 02 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Padrauna emerges as overall champion in karate competition.
पडरौना। जिला स्टेडियम में शनिवार को जनपद स्तरीय बेसिक बाल कराटे प्रतियोगिता हुई। पडरौना ब्लॉक ऑलओवर चैंपियन बना। अब यह टीम मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए दुदही बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के भीतर सर्वांगीण विकास करता है। उनमें नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हाेती है। ‎जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र और सह नोडल अमित श्रीवास्तव की अगुवाई में शुरू हुई प्रतियोगिता में पडरौना ब्लॉक के खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ओवरऑल चैंपियन बने। दुदही ब्लॉक के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहेे। अब पडरौना की टीम मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रवींद्रनगर के आयुष, सूरज मद्धेशिया, आयुषमान, प्रिंस चौरसिया एवं प्रियांशु गोंड ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में यूपीएस भिसवा सरकारी की नीलम गुप्ता, किरन एवं खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान बनाया। कराटे कोच बेबी मद्धेशिया एवं कुमकुम ठाकुर ने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरेंद्र सिंह, नवनीत तिवारी, संजय सिंह, संदीप तिवारी, योगेंद्र सिंह, शशांक शेखर सिंह, संजय गुप्ता, राजेश यादव, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, पवन, ओमप्रकाश सिंह, अमित तिवारी, मदन यादव, नित्यानंद चौबे, आफताब आलम, प्रमिला देवी, अनिल जायसवाल, अभय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed