{"_id":"69b3212a37d656fa2a011636","slug":"passengers-problems-continue-trains-remain-full-till-25th-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156246-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कम नहीं हो रही यात्रियों की परेशानी, 25 तक ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कम नहीं हो रही यात्रियों की परेशानी, 25 तक ट्रेनें फुल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। होली पर्व बीतने के एक सप्ताह बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नही हो रही है। हालत यह है कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। कन्फर्म टिकट के लिए लोग टिकट काउंटर पर एक दिन पहले से नंबर लगा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
लोगों को कन्फर्म टिकट के अभाव में यात्रा निरस्त करना पड़ रहा है। हालत है कि बृहस्पतिवार को तत्काल काउंटर खुला तो एक नंबर पर खड़े एक की व्यक्ति को कन्फर्म टिकट मिला। इसके बाद वेटिंग हो गया।
गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-थावे रूट पर कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से होकर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फरपुर, कोटा समेत अन्य बड़े छोटे शहरों के लिए ट्रेनें चलती हैं। यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर एक ही तत्काल टिकट काउंटर होने से एक से अधिक कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है। इस रूट पर संचालित ट्रेनों में 25 मार्च तक सीट फुल है। इसके चलते लोगों को यात्रा करने में परेशानी बढ़ गई है।
Trending Videos