सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Describes the glory of Lord Vishnu

Kushinagar News: भगवान विष्णु की महिमा का किया वर्णन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Describes the glory of Lord Vishnu
सुकरौली में कथा के दौरान झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के परसिया गांव में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के पांचवे दिन वृहस्पतिवार को प्रवचन और धार्मिक लीला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
Trending Videos

महायज्ञ स्थल पर कथा वाचक आचार्य प्रमोद ने भगवान विष्णु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यज्ञ और भक्ति से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय आयोजित धार्मिक लीला ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने भगवान से जुड़ी प्रसंगों का जीवंत मंचन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा।
महायज्ञ समिति के पदाधिकारी विश्वजीत त्रिपाठी और मधुमती ने बताया कि यज्ञ के समापन तक प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed