{"_id":"69b320455ad2d604a709d4b8","slug":"shopkeeper-beaten-up-for-not-giving-him-a-glass-to-drink-alcohol-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156273-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर दुकानदार को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध मार्ग स्थित रामजानकी मंदिर के सामने बुधवार की रात नशे में धुत युवकों ने दुकानदार से मारपीट की। आरोप है कि शराब पीने के लिए गिलास और पानी नहीं देने पर युवकों ने दुकान पर हंगामा किया। कुलर तोड़ दिया और दुकानदार को मारपीट कर सोने की चेन व नकदी छीन ली। पडरौना थाना क्षेत्र के खड्डा खुर्द के शिवशंकर यादव ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी कि वह रामजानकी मंदिर के सामने बुद्धा मार्ग पर दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वहीं सो रहे थे।
इसी दौरान कुछ लोग नशे की हालत में वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगा। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और जेब में रखे 1740 रुपये भी निकाल लिए।संवाद
Trending Videos