{"_id":"69cadf5a19ef73434c0d8c44","slug":"pickup-truck-loaded-with-chickens-overturns-after-losing-control-four-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-157203-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेकाबू होकर पलटी मुर्गी लदी पिकअप, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेकाबू होकर पलटी मुर्गी लदी पिकअप, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
कसया गांधी चौक पर अनियंत्रित होकर पलटा मुर्गी लदी पिकअप।
विज्ञापन
कसया। नगर के गांधी चौक पर सोमवार की सुबह मुर्गी लदी पिकअप पलट गई। उसकी चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक और उसमें सवार युवक वाहन छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन की गति काफी तेज थी। सपहा मार्ग की ओर मुड़ते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क पर पलट गई।
उस समय गांधी चौक के पास तीन ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में खड़े थे। वे पिकअप की चपेट में आ गए।
घायलों में रुस्तम (45) निवासी वार्ड नंबर 15, बिरजू मद्धेशिया (35) निवासी ब्रह्मस्थान कसया, मुनेफ पटेल (42) निवासी सेखवनिया थाना कसया तथा सामने से आ रहे बाइक सवार आबिद अली (50) निवासी बेलवा रामजस शामिल हैं। हादसे में मुनेफ पटेल के दोनों पैर पिकअप के नीचे दब गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पिकअप को उठाकर मुनेफ को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल कसया सीएचसी पहुंचाया गया। तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी एसआई गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मुर्गी लदी वाहन से एक्सीडेंट हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजकर वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रहीं है।
Trending Videos