सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Presenting a Magazine, Traders Highlighted Their Grievances.

Kushinagar News: पत्रिका भेंट कर व्यापारियों ने बताईं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Presenting a Magazine, Traders Highlighted Their Grievances.
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को स्टेट जीएसटी कार्यालय में जीएसटी अधिकारियों से मुलाकात की। संगठन की तरफ से प्रकाशित व्यापार पत्रिका भेंट की। व्यापारियों ने जिले में व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की चर्चा कर उनके समाधान की अपील की।
Trending Videos


असिस्टेंट कमिश्नर सरिता यादव ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थ व्यवस्था के स्तंभ हैं। उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिले के व्यापारी बेहिचक अपनी छोटी से छोटी समस्या जीएसटी अधिकारियों से बता सकता है। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया से असिस्टेंट कमिश्नर सरिता यादव, असिस्टेंट कमिश्नर कुमार अमित और सचल दल प्रभारी अंबरीष सिंह से व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नगर कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनी, शिव मोहन जायसवाल, महेश गुप्ता, प्रेम शंकर यादव, शिखर सिंह, दुर्गेश विश्वकर्मा, मोहन, सुमित कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed