सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young Man Visiting Tourist Spot Assaulted

Kushinagar News: पर्यटन स्थली घूमने आए युवक से मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Young Man Visiting Tourist Spot Assaulted
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली स्थित रामाभार स्तूप परिसर में सोमवार को 17 वर्षीय युवक को कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, साजिद (17) निवासी वार्ड संख्या 24 सुभाष नगर कांशीराम आवास, किसी कार्य से रामाभार स्तूप गया था। इसी दौरान किसी बात पर अज्ञात युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोपियों ने किशोर के साथ मारपीट की। साजिद को गंभीर चोटें आईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया। उसका इलाज किया जा रहा है। कुशीनगर चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि जानकारी अभी नहीं हुई है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed