{"_id":"6a03939026e53b800a0535b9","slug":"registration-on-the-rojgar-sangam-portal-is-free-opportunity-for-jobs-abroad-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159613-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण निशुल्क, विदेश में नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण निशुल्क, विदेश में नौकरी का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। सेवायोजन विभाग की तरफ से संचालित रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है।
यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 43,962 से 99,188 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी स्ट्रक्चर वेल्डर, वेल्डर, वेल्डिंग, फैब्रिकेशन, प्लंबर, टेक्नीशियन आदि पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में पांच से 15 वर्ष तक का कार्यानुभव और अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन आठ घंटे कार्य करना होगा। सप्ताह में छह कार्य दिवस रहेंगे। अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी। कंपनी की तरफ से वीजा, यात्रा, आवास एवं मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण अथवा आवेदन से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा होने पर सेवायोजन विभाग के टोल फ्री नम्बर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है। अथवा किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, रविंद्रनगर धूस, कुशीनगर में संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
Trending Videos