सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Shooting, Dispute Leads to Death of Brother-in-Law and Sister-in-Law

रिश्तों का खूनी अंत: जीजा ने साली को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, दो मौतों से दहला Kushinagar

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 13 May 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

जितेंद्र मंगलवार की शाम करीब सात आए और रात में रुक गए। सुबह करीब नौ बजे नाश्ते के बाद 18 वर्षीय साली नैना कुमारी को कमरे में बुलाए और कुछ देर बाद आपस में बातचीत के बाद कमरा बंद कर लिए। उसके बाद जितेंद्र ने साली को गोलीमार कर हत्या करने के बाद अपने सिर में भी गोलीमार कर खुद की जान ले ली।

Kushinagar Shooting, Dispute Leads to Death of Brother-in-Law and Sister-in-Law
घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तमकुहीराज के बसडिला बुर्जुग में ससुराल आए जीजा ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी साली की गोलीमार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जीजा ने ससुराल में बंद कमरे में घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार सहित मुहल्ले में अफरातफरी मच गई।
Trending Videos


सूचना पर आई तमकुहीराज पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी। घटना स्थल पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा भी पहुंची। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के ग्राम धर्मचक निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति का तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुर्जुग निवासी शंभू प्रजापति के घर ससुराल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र मंगलवार की शाम करीब सात आए और रात में रुक गए। सुबह करीब नौ बजे नाश्ते के बाद 18 वर्षीय साली नैना कुमारी को कमरे में बुलाए और कुछ देर बाद आपस में बातचीत के बाद कमरा बंद कर लिए। उसके बाद जितेंद्र ने साली को गोलीमार कर हत्या करने के बाद अपने सिर में भी गोलीमार कर खुद की जान ले ली।

ससुर शंभू प्रजापति ने बताया कि गोली चलाने की आवाज सुनकर कमरे के पास गया तो कमरा बंद मिला। आसपास के लोग भी मौके पर पंहुच गए। कमरे की खिड़की से लोग ने कमरे का दृश्य देखने के बाद सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज एसएसओ गिरजेश उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तमकुहीराज सीओ ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। फारेंसिंक टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed