सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Registration on IPMS Portal until the 18th

Kushinagar News: आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण 18 तक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Registration on IPMS Portal until the 18th
विज्ञापन
पडरौना। कीटनाशी विक्रेताओं एवं कीटनाशी निर्माताओं का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए 18 अप्रैल अंतिम तिथि है। उसके बाद उपलब्ध पत्रावलियों को निरस्त कर दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि सभी कीटनाशी विक्रेता 18 अप्रैल तक आईपीएमएस पोर्टल (https://ipms.gov.in) पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आईपीएमएस पोर्टल के होम पेज पर रजिस्टर विकल्प पर क्लिक कर साइन-अप करें। इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी फर्म से संबंधित समस्त विवरण भरें। सफलतापूर्वक फॉर्म भरने पर आपकी यूजर आईडी तैयार हो जाएगी, जिसे जिला स्तर से अनुमोदित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक पंजीकरण नहीं करने वाले कीटनाशी विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका कीटनाशी प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया जाएगा। यदि किसी विक्रेता को पंजीकरण प्रक्रिया में कोई समस्या हो, तो वे मोबाइल नंबर 9936937512, 9452027932, 8887599406 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed