{"_id":"69cee0550ef265c70b0e865a","slug":"roadways-buses-to-operate-in-rural-areas-transport-corporation-finalizes-seven-routes-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-148493-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी रोडवेज बसें, परिवहन निगम ने तय किए सात रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी रोडवेज बसें, परिवहन निगम ने तय किए सात रूट
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीनगर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बसें चलेंगी। यह बसें ग्राम पंचायतों को ब्लॉकों व जिला मुख्यालयों को जोड़ेंगी। बृहस्पतिवार को परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए सात रूट निर्धारित कर दिए हैं। इन बसों के चलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के तहत शासन ने गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बस संचालकों से आवेदन मांगे गए थे, जिसके लिए सात बस संचालकों ने आवेदन किया था। अब इस मामले में बसें चलाने के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम को इससे अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जो मार्ग प्रस्तावित किए गए है, उनमें मुंडेरा राय- हैंसर- धनघटा, दानूकोइयां- करही- सेमरियावां- खलीलाबाद, कूरी- संठी- अशरफपुर- उमरिया- धनघटा, बछईपुर- रोसया- रामपुर- धनघटा- खलीलाबाद, छितौनी- बसवारी- हैसर बाजार- धनघटा-वाया नाथनगर- खलीलाबाद, घूरापाली- बेलौली- मेंहदावल- खलीलाबाद, धर्मसिंहवा- सांथा- मेंहदावल- बघौली- खलीलाबाद शामिल है।
Trending Videos