{"_id":"69cadaf5e9b5a3b7c70aeb3f","slug":"seven-meritorious-students-of-the-district-hoisted-the-flag-in-pcs-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157233-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीसीएस में जिले के सात मेधावियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीसीएस में जिले के सात मेधावियों ने लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस में चयनित गुलाम गौस।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को यूपी पीसीएस-2024 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले के सात होनहारों ने सफलता हासिल कर इलाके के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। इन मेधावियों का डिप्टी जेलर, असिस्टेंट कमिश्नर और एआरटीओ पदों पर चयन हुआ है। इनकी उपलब्धि पर परिवार के साथ उनके शुभेच्छुओं में खुशी का माहौल है। लोगों ने मेधावियों को बधाई दी है।
गंगुआ बाजार/पटहेरवा संवाद के अनुसार तमकुहीराज क्षेत्र के नौगांवा (लबनिया) निवासी विनय तिवारी ने पीसीएस की परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल की है।
उनका चयन सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त के पर हुआ है। पडरौना में प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे गोरखपुर के प्राइवेट विद्यालय से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई कर दिल्ली से स्नातक की डिग्री हासिल की।
उन्होंने पहले प्रयास में ही पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर के पद चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मां बबिता देवी, पिता रविंद्र तिवारी, मीना पांडेय, योगेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, वंदना तिवारी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
बोदरवार संवाद के अनुसार, भलुही बोदरवार निवासी प्रीति सिंह 56वीं रैंक हासिल कर काॅमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी हैं। प्रारंभिक शिक्षा बोदरवार के प्राइवेट विद्यालय से पूरी कर वह डीएवी इंटर काॅलेज मनकापुर गोंडा से हाईस्कूल और लखीमपुर खीरी से इंटर की पढ़ाई पूरी कर लखनऊ विश्वविद्यालय विज्ञान विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कीं। इसके बाद पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने लगीं। उनकी इस उपलब्धि पर दादा छेदी सिंह, पिता प्रदीप सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
सीताराम चौराहा संवाद के अनुसार, बंगरा रामबक्स राय निवासी गुलाम गौस रजा मंसूरी 66वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर चयनित हुए हैं। उन्होंने हाईस्कूल तक की पढ़ाई कसया के एक प्राइवेट विद्यालय से की। आगे की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ चले गए। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंटर और कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल कर यूपी पीसीएस की तैयारी शुरू कर दी। यूपी पीसीएस परीक्षा में सफल होने पर पिता निसार अहमद, मां फातिमा खातून, सिकंदर बक्श, हारून रशीद, अनवर अंसारी, शमशुल हक, शाहनवाज आलम, साहब हुसैन, रामबिहारी राय, रामचंद्र राय, सत्येंद्र शुक्ल, राम आशीष, छेदी प्रसाद आदि ने बधाई दी है।
मल्लूडीह संवाद के अनुसार, कसया के वार्ड सिद्धार्थनगर मल्लूडीह निवासी ओमप्रकाश गोंड ने भी पहले ही प्रयास में यूपी पीसीएस की परीक्षा पास की है। उनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा कसया के प्राइवेट विद्यालय और इंटर की पढ़ाई महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर से की। इसके बाद उन्होंने श्यामलाल काॅलेज दिल्ली से अर्थशास्त्र विषय में स्नातक कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उनकी इस उपलब्धि पर पिता रमेश गोंड, मां संगीता देवी, राकेश जायसवाल, सिद्धेश्वर शाही, नंदू वर्मा, धर्मेंद्र यादव, सुमित वर्मा, पप्पू गोंड, सर्वेश गुप्त, प्रियेश गोंड आदि ने बधाई दी है।
दुदही संवाद के अनुसार क्षेत्र के के बांसगांव के प्रमोद यादव ने पीसीएस की परीक्षा की पास कर डिप्टी जेलर बने हैं। करीब दस वर्ष पहले उनके पिता नथुनी यादव का निधन हो गया था। उनकी उपलब्धि पर बड़े भाई ग्राम प्रधान कन्हैया यादव, प्रमोद यादव, अनिल यादव, उपेंद्र यादव, डाॅ. पीके राय, डाॅ. उदय नारायण गुप्ता, मधुर श्याम राय आदि ने बधाई दी।
मथौली संवाद के अनुसार, ग्राम गंभीरपुर निवासी विद्याभूषण सिंह ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कप्तानगंज जनता इंटर कॉलेज से 10वीं व 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे पीसीएस की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।
उनकी इस उपलब्धि पर पिता मदन सिंह, मां राधिका देवी, मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह, मनीष कुमार सिंह, हेमंत सिंह, तेज प्रताप सिंह, मारकंडेय सिंह, अभिका गुप्ता, दिनेश सिंह, पिंटू सिंह, विष्णु प्रिय पाठक, हरि प्रिय पाठक, श्रवण कुमार, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय, विजय साहनी, मोहन सिंह ने बधाई दी है।
तुर्कपट्टी संवाद के अनुसार, बड़गांव के टोला धर्मागर छपरा के सुधीर यादव पांचवें प्रयास में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर एआरटीओ बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता मुखलाल यादव, हरेंद्र यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, हरेंद्र यादव, नीरज चौहान, अमावस यादव, बनवारी यादव, अकलू शर्मा, ब्रह्मदेव सिंह, दर्शन सिंह, रामायण चौहान, सुरेश चौहान, अनिरुद्ध तिवारी, दामोदर तिवारी, राजेश्वर तिवारी आदि ने बधाई दी है।
Trending Videos