{"_id":"6a3d9c098f162461150424a3","slug":"swimmers-from-the-district-selected-for-the-divisional-trials-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162479-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडलीय ट्रायल के लिए जिले के तैराकों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडलीय ट्रायल के लिए जिले के तैराकों का हुआ चयन
Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
जिला स्टेडियम के तरणताल में प्रतिभाग करते तैराकी।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। प्रदेश स्तरीय समन्वय तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए कुशीनगर के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल के लिए भेजा जाएगा।
जिला खेल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन 25 जून को आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों को 30 जून को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। सीनियर पुरुष वर्ग में विराट चौहान, देवानंद चौहान और आकाश चौहान का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी विभिन्न फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई और मिडले स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।
सीनियर महिला वर्ग में अंकिता चौहान, खुशी चौहान, अंकिता कन्नौजिया, अंजली चौहान, आंचल चौहान तथा दीपिका का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, बैक स्ट्रोक और मिडले स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी जिला स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न हुआ। चयनित बालिका खिलाड़ियों को 26 जून को गोरखपुर में आयोजित मंडलीय ट्रायल में भेजा जाएगा। जूनियर वर्ग में अंकिता चौहान, खुशी चौहान, अंकिता कन्नौजिया, अंजली चौहान, आंचल चौहान और दीपिका का चयन किया गया है। खेल अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे।