सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in fight dies during treatment

Kushinagar News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 26 Jun 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
Youth injured in fight dies during treatment
उजारनाथ। पटहेरवा क्षेत्र के मोगलपुरा में 19 जून को मारपीट में घायल मोगलपुरा निवासी कलाम (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मोगलपुरा के कुछ युवकों से कहासुनी के बाद कलाम से विवाद हो गया था। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार भोर में उसकी मौत हो गई। युवक की मां लालती पत्नी राजमुहम्मद ने गांव के चार लोगों पर मारपीट कर घायल का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि कलाम शराब के नशे में लोगों से धक्का-मुक्की कर रहा था। प्रथम दृष्टया उसकी मौत मारपीट से नहीं बल्कि लिवर संबंधी बीमारी के कारण होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed