सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager comes into contact with high-tension wire, suffers burns.

Kushinagar News: हाई टेंशन तार की चपेट में आया किशोर, झुलसा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager comes into contact with high-tension wire, suffers burns.
विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र के जमुरिया कलां गांव में रविवार को एक किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मेंहदावल सीएचसी ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि दो बार विद्युत वितरण खंड से शिकायत दर्ज करने के बाद भी तार नहीं हटाया गया। इसकी वजह से हादसा हुआ। यदि लाइट न कटी होती तो जान चली जाती।
Trending Videos


रविवार को दोपहर में 15 वर्षीय किशोर शशांक साहनी पुत्र विक्रम साहनी निवासी जमुरिया कलां अपने घर की छत पर किसी काम से गया। परिजनों का कहना है कि दो घरों के बीच से हाईटेंशन बिजली के तार गए हैं, जिसकी चपेट में वह आ गया। विद्युत तार की चपेट में आते ही विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिससे वह नीचे गिर गया। वह झुलस गया है। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी विक्रम सैनी पुत्र रामसमुझ का कहना है कि विद्युत वितरण निगम मेंहदावल से शिकायत दर्ज कराने के बाद भी तार नहीं हटाया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed