पूर्व सांसद का बागीचा: 3 दिन से लापता 14 साल की छात्रा का शव बागीचे में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि एक युवक से किशोरी की बातचीत होती थी। उसी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने रात में दाह संस्कार नहीं किया। सोमवार सुबह परिजनों ने शव को गांव के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव से 3 दिन से लापता हुई 14 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा का शव रविवार सुबह मिला। शव किन्नर पट्टी गांव में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के बागीचे में फंदे से झूलता हुआ मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के चलते मौत की पुष्टि हुई है।
परिजनों का आरोप है कि एक युवक से किशोरी की बातचीत होती थी। उसी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने रात में दाह संस्कार नहीं किया।
सोमवार सुबह परिजनों ने शव को गांव के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।