फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies after seeking treatment for kidney stones in Kushinagar; family creates a ruckus.

लापरवाही का आरोप: ऑपरेशन के बाद दर्द से तड़पकर गई जान, पथरी का इलाज कराने गया था- परिजनों का हंगामा

Mon, 03 Aug 2026 04:32 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 04:32 PM IST
सार

आरोप है कि ऑपरेशन के बाद पिछले 3 दिनों से उसे असहनीय दर्द हो रहा था। परिजन जब भी मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचते तो सिर्फ ड्रिप चढ़ाकर घर भेज दिया जाता था। गंभीर हालत को नजरअंदाज किया गया। रविवार रात करीब 9 बजे मरीज की तबीयत फिर बिगड़ी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Youth dies after seeking treatment for kidney stones in Kushinagar; family creates a ruckus.
मौत के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार निवासी मृत्युंजय गुप्ता की पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने रविंद्र नगर धूस स्थित सांस्कृत्य हॉस्पिटल में हंगामा किया। परिजनों के अनुसार मृत्युंजय का 10 दिन पहले हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था।

विज्ञापन


आरोप है कि ऑपरेशन के बाद पिछले 3 दिनों से उसे असहनीय दर्द हो रहा था। परिजन जब भी मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचते तो सिर्फ ड्रिप चढ़ाकर घर भेज दिया जाता था। गंभीर हालत को नजरअंदाज किया गया। रविवार रात करीब 9 बजे मरीज की तबीयत फिर बिगड़ी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे मृत्युंजय की मौत हो गई। मौत की सूचना पर नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों पर शव ले जाने का दबाव बनाया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आरोप है कि पुलिस ने जबरन अस्पताल से शव बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed