{"_id":"69de9b48f5f05387a7007309","slug":"the-teenage-girls-had-left-home-to-become-self-reliant-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158096-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वावलंबी बनने के लिए घर से निकली थीं किशोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वावलंबी बनने के लिए घर से निकली थीं किशोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। दिल्ली में मिली तीनों किशोरियों ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि वे किसी गलत इरादे से नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने के लिए परिवार के लोगों को बिना बताए स्कूल से ही निकल गई थीं। पुलिस फिलहाल मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। अन्य पहलुओं की जांच में पुलिस जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के कर्बला टोला निवासी आलम की 15 वर्षीय पुत्री माहिरा खातून, समुरुल्लाह की 16 वर्षीय पुत्री आसिया खातून और भोला उर्फ खैरूल्लाह की 14 वर्षीय बेटी अप्सरा गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार को तीनों एक साथ सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थीं। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद देर शाम तक घर नहीं लौंटी तो परिजनों ने पहले एक-दूसरे के घर पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिली तो वे स्कूल पहुंचे। वहां पता चला कि शनिवार को तीनों विद्यालय आई ही नहीं थीं। इसके बाद परिजनों ने परिचितों व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।
रविवार को आसिया के पिता समुरूल्लाह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। इस बीच किशोरियों की तलाश में जुटी पुलिस को लापता किशोरियों के दिल्ली में होने की सूचना मिली गई। पुलिस उन्हें लेने के लिए दिल्ली चली गई। वहां तीनों किशोरियों ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि वे आत्मनिर्भर होने के लिए घर वालों को बिना बताए, स्कूल जाने की जगह दिल्ली के लिए निकल गई थीं।
थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि लापता तीनों किशोरियों को दिल्ली में ढूंढ़ लिया गया है। जरूरी विधिक कार्रवाई व औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पूछताछ में अभी किशोरियां सिर्फ अपने पैरोंं पर खड़े होने के लिए घर से बाहर निकलने की बात कह रही हैं। पुलिस सत्यता को जांच में जुटी है।
Trending Videos